फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान के पारे में उछाल की वजह से तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने मंगलवार को दिनभर झुलसाया। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। कूलर और पंखों ने भी राहत नहीं दी। मौसम विभाग ने जिले में भीषण गर्मी और लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि भीषण गर्मी अगले कुछ दिनाें तक अपना प्रचंड रूप दिखाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से रात भी गर्म रही। उमसभरी गर्मी लोगों की नींद में खलल डालती रही। दोपहर बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मजबूरी में बाहर निकाले लोगों ने धूप से बचने के लिए छांव की तलाश में पेड़ों का सहारा लिया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आने वाले सप्ताह में भी भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में दिन व रात भीषण गर्मी का एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें