ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों को परेशान कर रखा है। दिन में प्लेटफाॅर्म पर बैठकर ट्रेनों की प्रतीक्षा करने में यात्रियों को लू लगने का डर बना हुआ है। मंगलवार को नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तो वाराणसी से कटरा को जाने वाली समर स्पेशल चार घंटे, दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली समर स्पेशल दो घंटे, दूसरी समर स्पेशल तीन घंटे की देरी से जहां जंक्शन पर पहुंची वहीं जनता एक्सप्रेस आधे घंटे, प्रयागराज संगम एक घंटा, पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटा, पीआरएल पैसेंजर एक घंटा की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्री काफी परेशान रहे। संवाद