फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को एटीएम सुविधा से जोड़ने की कवायद

Fri, 29 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : concept photo
विज्ञापन
पेंशनरों का सेविंग एकाउंट खोलकर उसमें पेंशन की रकम भेजने की योजना शुरू करने के साथ ही डाकविभाग उन्हें एटीएम की सुविधा देने की कवायद शुरू कर दी है। सीबीएस का कार्य पूरा होते ही यह काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे पेंशनरों को डाकघर में आने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। पेंशनरों को डाकविभाग आम ग्राहक की तरह विभाग एटीएम की सुविधा देने के मूड में है। हालांकि जिले में प्रधान डाकघर को छोड़कर और कहीं भी डाकविभाग का एटीएम नहीं लगा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि पहले वह उन लोगोें को एटीएम देंगे जो उनके यहां खातेदार हैं। यह टारगेट पूरा होने के बाद पेंशनरों को इससे जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर का एटीएम केवल उन्हीं उपभोक्ताओं का कार्ड स्वीकार करेगा, जो उनके यहां के खातेदार हैं। किसी बैंक का एटीएम फिलहाल इसमें मान्य नहीं होगा। दूसरी ओर जिले के कई उपडाकघर अभी सीबीएस (कोर बैंकिंग सेवा) की सुविधा से वंचित हैं। उनको सीबीएस करने के बाद एटीएम की सुविधा का रास्ता साफ हो जाएगा। फिलहाल अभी केवल प्रधान डाकघर के खातेदारों को एटीएम की सुविधा दी जा रही है। उसके बाद पेंशनरों को एटीएम से जोड़ने को प्राथमिकता दी जाएगी। सीबीएस का काम पूरा होते ही उपडाकघर के पेंशनरों को भी यह सुविधा मिलने लगी। इसमें अधिक वक्त नहीं लगेगा। पेंशनरों को एटीएम की सुविधा मिलने से उनको काफी सहूलियत होगी। उनको रकम निकालने के लिये बार-बार डाकघर नहीं आना पड़ेगा। सेविंग एकाउंट में रकम डालने के बाद वे एटीएम के माध्यम से उसका भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें