पट्टी नगर के एक आरकेस्ट्रा संचालक का नर्तकियों संग अश्लील वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। मामला पुलिस के पास भी पहुंचा है। शिकायत पर पुलिस आरकेस्ट्रा संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
नगर में स्थित एक आरकेस्ट्रा संचालक ने कस्बे के रायपुर रोड पर कार्यालय बना रखा है। आरोप है कि कुछ नर्तकियों से उसके करीबी रिश्ते हैं। इस बीच किसी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। यह वीडियो कोतवाली पुलिस तक जा पहुंचा। इसी बीच राजेश जायसवाल नाम के एक युवक ने इसकी लिखित शिकायत भी पुलिस को सौंप दी। पुलिस इस आरकेस्ट्रा संचालक को लेकर पूछताछ कर रही है।
बंद कमरे के भीतर बना यह वीडियो कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर यह संचालक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह खुद शिकायत लेकर कोतवाली गए थे। उन्हें बदनाम किए जाने की नीयत से किसी ने वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे वायरल कर दिया है। इस बाबत कोतवाल पट्टी संजय कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत पर दो लोगों को हिरासत में लेकर हकीकत खंगाली जा रही है।