फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में तालाबंदी, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। कोतवाल के तबादले की मांग कर रहे अधिवक्ताओं का प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। तहसील गेट पर तालाबंदी कर वकीलों ने चेताया है कि अगर कोतवाल का तबादला नहीं किया गया तो अधिवक्ता चुप बैठने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

कोतवाल के दुर्व्यवहार से नाराज अधिवक्ताओं का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। पट्टी तहसील गेट पर एकत्रित वकीलों ने कोतवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। अधिवक्ताओं से साफ शब्दों में कहा है कि जनहित में कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। बार के अध्यक्ष राधारमण मिश्र ने कहा कि अपने ही विभाग के अफसरों की बात कोतवाल नहीं सुनते हैं। डीएम और एडीएम के आदेशों को रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐेसे अधिकारियों को कुर्सी पर बैठाना ही बेकार है। अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन की भूमिका की निंदा करते हुए चेताया कि जब तक कोतवाल का तबादला नहीं होता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर शैलेंद्र तिवारी, चंदन सिंह, दिनेश सिंह, वंश बहादुर, शिव कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें