फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मरीजों को मेडिकल स्टोर से नहीं खरीदनी पड़ेंगी दवाएं

Mon, 16 Jul 2018 12:50 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला व महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब न तो चिकित्सक  कमीशन वाली दवा लिख सकेंगे और न ही बाहर के मेडिकल स्टोरों पर भेज पाएंगे। मरीजों को सस्ते दर पर अस्पताल परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र पर ही दवा उपलब्ध हो जाएगी। रविवार को दोनों अस्पतालों में विधायक धीरज ओझा और संगमलाल गुप्ता ने फीता काटकर जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जिला और महिला अस्पताल में रविवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हो गया। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, रानीगंज विधायक धीरज ओझा, सीएमओ एके श्रीवास्तव, सीडीओ राजकमल ने दोनोें अस्पतालों में दोपहर करीब सवा एक बजे जन औषधि केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि अब मरीजों को दवा खरीदने के लिए प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर नहीं जाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र पर छह सौ के करीब दवाएं हैं। ऐसे में चिकित्सक जो भी दवाएं लिखेंगे, वह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर मरीजों को उपलब्ध हो जाएंगी। विधायक धीरज ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस प्रयास से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। बाजार में जो दवा उन्हें सौ से डेढ़ सौ रुपये में मिलती है, वह प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर दस रुपये तक में मिल जाएगी। इस मौके पर सीडीओ राजकमल यादव, सीएमओ एके श्रीवास्तव, जिला अस्पताल के सीएमएस  योगेंद्र यति, महिला अस्पताल सीएमएस रीता दूबे, अपर शोध अधिकारी आरपी चौधरी, ललित तिवारी, अनुराग, अनुज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

24 घंटे खुलेगा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र
जिला व महिला अस्पताल में खुले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे। इससे मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें हर वक्त सस्ते दर पर दवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें