फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मरीजों का स्ट्रेचर पर हो रहा इलाज

Wed, 08 Nov 2023 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रताप बहादुर चिकित्सालय इमरजेंसी वार्ड में बेड न मिला तो ऐसे ही भर्ती हो गये मरीज। संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के साथ तीमारदार भी असहाय नजर आए। डॉक्टर बातचीत में मशगूल रहे। मरीजों के कराहने से परेशान उनके परिजन इलाज सही नहीं होने की दुहाई देते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक 150 मरीज इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे थे। इस दौरान बेड कम होने पर स्ट्रेचर पर ही डॉक्टर इलाज करने लगे। वार्ड बाॅय दूसरे स्ट्रेचर की व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन

सीएमएस सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण परेशानी हुई। मरीजों को बेड उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें