फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: यात्रियों को ट्रेन में अपना कोच खोजने के लिए नहीं करनी पड़ेगी जद्दोजहद

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर लगा कोच संकेतक। विभाग
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन से सफर शुरू करने वाले यात्रियों को अब ट्रेन आने पर हाथ में बैग और कंधे पर सामान लेकर दौड़ते हुए कोच नहीं खोजना पड़ेगा। जंक्शन पर लगे संकेतक चालू कर दिए गए हैं। ट्रेन आने के पहले कोच का ठहराव कहां होगा, संकेतक पर यात्रियों को इसकी जानकारी मिलने लगी है। जंक्शन पर पांच प्लेटफॉर्म हैं। अभी तक किसी प्लेटफॉर्म पर कोच संकेतक काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में जंक्शन पर जैसे ही ट्रेन आकर खड़ी होती थी, यात्रियों को सामान लेकर दौड़ते हुए कोच खोजना पड़ता था। अब ट्रेन आने के दस मिनट पहले संकेतक कोच की स्थित बता देंगे। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन आने के समय भाग दौड़ नहीं करनी होगी। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि माघ मेला की शुरुआत होने वाली है। इसे देखते हुए कोच संकेतक को चालू कर दिया गया है। जंक्शन पर तीन एलईडी स्क्रीन से ट्रेनों की समय सारिणी भी प्रदर्शित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें