फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चलती ट्रेन से कूड़ा फेंकने वाले यात्रियों पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो चलती ट्रेन से कूड़ा न फेंके। ऐसा करने पर रेलवे पुलिस कार्रवाई करेगा। ऐसा करने वालों से 500 से लेकर 2000 रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा जेल भी हो सकती है। इसकी निगरानी टीटीई और रेलवे पुलिस करेगी।
विज्ञापन




डीआरएम के सूचनाधिकारी विक्रम प्रताप सिंह ने बताया कि चलती ट्रेन से पैंट्रीकार संचालकों के साथ ही यात्री कूड़ा फेंक देते हैं। कुछ लोग तो खाना तो कुछ फलों के छिलके फेंक देते हैं। इससे मवेशी ट्रैक पर आ जाते हैं। इस कारण वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। रेल डिरेल होने का खतरा बना रहता है।

उन्होंने कहा कि इस पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जल्द ही कोच में इस संबंध में संदेश भी लिखे जाएंगे। इसकी निगरानी टीईटी और रेलवे पुलिस करेगी। चलती ट्रेन से कुछ भी फेंकते यदि टीईटी या फिर रेलवे पुलिस पकड़ेगी तो 500 से लेकर 2000 रुपये का जुर्माना लगेगा। जुर्माना न भरने वाले लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें