फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान

Sat, 28 Oct 2023 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनें अपने समय की पटरी से उतर गई हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार को देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाबमेल 30 मिनट और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाबमेल 45 मिनट लेट रही। इसके अलावा दिल्ली से प्रतापगढ़ आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटा, वाराणसी से नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें