फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कामाख्या एक्सप्रेस में यात्री की मौत, जंक्शन पर 20 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाल से हरदोई जा रही कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री की मौत हो गई। जानकारी होने पर स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन को जंक्शन पर 20 मिनट तक रुकवाया। डॉक्टर को बुलाकर जांच कराई गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
विज्ञापन

हरदोई जनपद के शाहवाद निवासी 27 वर्षीय मंगल लाल राजपूत बंगाल में रहते थे। पांच दिन पहले वह बीमार हो गए। उसका भाई भगवान सिंह लेने गए थे। बृहस्पतिवार को कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से लेकर घर लौटे थे।
ट्रेन मां बाराही देवी स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि मंगल लाल की हालत बिगड़ गई। उसके भाई भगवान सिंह ने सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। कंट्रोल ने स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल को बताया। ट्रेन जंक्शन पर पहुंची तो रेलवे अस्पताल के डॉक्टर ने जांच की।
विज्ञापन

जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक ट्रेन जंक्शन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। आरपीएफ ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। माता-पिता की पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें