फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेस में नहीं गांव में ही बनें आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी ने हम सभी को बहुत कुछ सीखने का मौका दिया है। अब अपने गांव में रहकर आत्मनिर्भर बनने के लिए लोगों को तैयार रहना होगा। भाजपा ने जो भी वादा किया था उसे पूरा किया। आने वाला समय भाजपा का है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर बुधवार को वर्चुअल रैली के दौरान यह बातें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहीं। वर्चुअल जनसंवाद रैली में बुधवार को जनपद से एक लाख लोगों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों को फेसबुक, व्हा्टसएप ग्रुप व ट्वीटर के जरिए लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल की वर्चुअल रैली की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का बखान किया। इसके बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जो भी वादा किया था उसे पूरा किया। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य हुआ। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से निजात मिली।
राममंदिर का फैसला आने के बाद शांतिपूर्ण तरीके से भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो सका। किसानों को सम्मान निधि के जरिए समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच प्रवासियों के हित में कदम उठाए गए। तीन माह तक लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई गई, उज्ज्वला के उपभोक्ताओं को नि:शुल्क सिलेंडर दिया गया। लोगों को एक-एक हजार रुपये दिए गए। कोरोना महामारी के बीच अब लोगों को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। अब अपने गांव में रहकर उद्योग धंधे लगाएं। खुद के उत्पाद को बनाकर बाजार में ले जाएं। आत्मनिर्भर बनकर खुद व दूसरों की मदद करना होगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए योजनाएं लाई जा रही हैं।
सोशल मीडिया के जरिए जन-जन तक पहुंचाएं केंद्र की उपलब्धियां
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने पदाधिकारियों के साथ पार्टी कार्यालय पर रैली का संबोधन सुना। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया का प्रयोग करने के लिए कहा गया है। कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, सांसद संगमलाल गुप्ता, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, पूर्व बृजेश सौरभ, विधायक धीरज ओझा, भाजयुमो काशी क्षेत्र के महामंत्री वरुण प्रताप सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता, राघवेंद्र शुक्ला, विनोद पांडेय समेत तमाम कार्यकर्ता वर्चुअल रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें