फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति से निपट गया चौथे चरण का मतदान

Thu, 29 Oct 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्गजों के क्षेत्र कुंडा और बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में चौथे चरण का मतदान गुरुवार को बिना हिंसा के शांतिपूर्वक निपट गया। प्रशासन की सख्त घेराबंदी के चलते परिंदा भी पर नहीं मार सका। जगह-जगह भारी फोर्स तैनात होने से बूथ लुटेरे मतदान केंद्रों पर फटक नहीं पाए। प्रथम चरण में हुई हिंसा के बाद सतर्क प्रशासन ने दूसरे, तीसरे चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। नतीजा पक्ष में आने के बाद अपनी रणनीति में कामयाब प्रशासन ने चौथे चरण में भी इसी फार्मूले को और बेहतर ढंग से लागू किया। चूंकि पंचायत चुनाव में रुचि ले रहे दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर थी।
विज्ञापन


 इससे हिंसा की प्रबल आशंका थी। जिसके चलते प्रशासन ने जबरदस्त घेराबंदी कर दी थी। यही वजह थी कि दोनों विधानसभाओं की सीमा से लेकर अंदर मतदान केंद्रों तक फोर्स की तगड़ी व्यवस्था की गई थी। बूथ लूटेरों को देखते ही गोली मारने का आदेश था। कहीं कोई कसर बाकी नहीं थी। डीएम अमृत त्रिपाठी एसपी सुनील कुमार सक्सेना के साथ लगातार मोर्चा संभाले हुए थे। वह बूथ और सेक्टर मजिस्ट्रेटों से पल-पल की जानकारी लेते रहे। कहीं भी कोई हिंसक वारदात नहीं हुई। भारी सुरक्षा के बीच मतदान भी ठीक-ठाक हुआ। बूथों का नजारा देखने के बाद लग रहा था कि लोग बिना किसी डर, भय के मतदान कर रहे हैं। बिहार, भदरी, बेंती, कुंडा, डेरवा आदि इलाके के संवदेनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर दरोगाओं और सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसके अलावा जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी कुंडा इलाके में डेरा डाले रहे। बवाली बूथों पर वे खुद गए। चौथा चरण बिना किसी बवाल के संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें