फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में चली गोली, तीन घायल

Sat, 17 Oct 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण का चुनाव बीतने के बाद गोली चल गई। जिसमें बीडीसी सदस्य पद के एक प्रत्याशी के तीन समर्थक घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक प्रत्याशी के मकान की छत से तीन खोखे बरामद किए हैं। घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के उमरौड़ा निवासी आनंद यादव और गांव के बाल गोविंद यादव की पत्नी बीडीसी सदस्य प्रत्याशी हैं। शनिवार को दिनभर मतदान होता रहा। दोनों ओर से तनातनी भी रही। मतदान समाप्त होने के बाद दोनों अपने समर्थकों के साथ घर की ओर रवाना हो गए। आनंद यादव का आरोप है कि उसके घर के बाहर समर्थक बैठकर वोट के सिलसिले में चर्चा कर रहे थे। तभी बाल गोविंद पक्ष के समर्थक रास्ते से गुजरने के दौरान हूटिंग करने लगे। इसे लेकर कहासुनी होने लगी। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तभी फायरिंग होने लगी। इससे भगदड़ मच गई।

गोली आनंद के समर्थक राजकुमार मिश्र, रिंकू सिंह निवासी उमरौड़ा और आशीष तिवारी निवासी परशुरामपुर को लगी। यह देख लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। गोली लगने से घायल लोगों को लेकर आनंद पक्ष के लोग जिला अस्पताल भागे। यहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी के बाद एसओ चंद्रबली यादव, एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की तहकीकात करने लगे। एएसपी ने बताया कि आनंद के मकान के छत से ही खोखे बरामद हुए हैं। जबकि वह बाल गोविंद पक्ष के लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगा रहा है। बाल गोविंद पक्ष के लोग किसी भी तरह के विवाद से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें