फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव का बजा बिगुल

Mon, 21 Sep 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य के चुनाव का ऐलान कर दिया है। जिले में चार चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में पांच ब्लाक और फिर तीन चरणों में चार-चार विकासखंडों में चुनाव होगा। अधिसूचना जारी होने की खबर मिलते ही दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जनपद में चार चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में आसपुर देवसरा, शिवगढ़, गौरा, पट्टी और बेलखरनाथ विकासखंड में चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन का समय 28 व 29 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 30 सितंबर व एक अक्तूबर को 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक, नाम वापस लेने का समय 3 अक्तूबर को 8 बजे से लेकर 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन 3 अक्तूबर को 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 9 अक्तूबर को प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। दूसरे चरण में सदर, मंगरौरा, मानधाता, संडवाचंद्रिका विकासखंड का चुनाव होगा।
विज्ञापन


इसके लिए नामांकन करने का समय 1 व 3 अक्तूबर को 8 बजे से 4 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 4 व 5 अक्तूबर को 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने का समय 6 अक्तूबर को 8 बजे से लेकर 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन 6 अक्तूबर को 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 13 अक्तूबर को प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। तीसरे चरण में लक्ष्मणपुर, लालगंज, रामपुर संग्रामगढ़ व सांगीपुर विकासखंड का चुनाव होगा। इसके लिए नामांकन करने का समय 6 व 7 अक्तूबर को 8 बजे से 4 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 8 व 9 अक्तूबर को 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने का समय 10 अक्तूबर को 8 बजे से लेकर 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन  10 अक्तूबर को 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 17 अक्तूबर को प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। चौथे चरण में कुंडा, बाबागंज, कालाकांकर व बिहार विकासखंड का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए नामांकन करने का समय 9 व 10 अक्तूबर को 8 बजे से 4 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 14 व 15 अक्तूबर को 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने का समय 16 अक्तूबर को 8 बजे से लेकर 3 बजे तक, प्रतीक आवंटन 16 अक्तूबर को 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान 29 अक्तूबर को प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना एक नवंबर को ब्लाक मुख्यालय पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें