फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2413 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Thu, 08 Oct 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शुक्रवार को पहले चरण के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदाता अपने वोट से 2413 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 17 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 317 प्रत्याशी और 387 बीडीसी सदस्य के लिए 2096 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रथम चरण के मतदान में सबसे अधिक 211 मतदेय स्थल आसपुर देवसरा और सबसे कम 135 मतदेय स्थल पट्टी ब्लाक में बनाए गए हैं।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने गुरुवार सुबह बेलखरनाथधाम, पट्टी, शिवगढ़, गौरा और आसपुर देवसरा विकास खंड का भ्रमण करके चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। पांच ब्लाकों में पहले चरण के होने वाले चुनाव में बेलखरनाथधाम में 208, शिवगढ़ में 176, पट्टी में 135, गौरा में 195, आसपुर देवसरा 211 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पांच ब्लाकों में होने वाले चुनाव में 54 सेक्टर मजिस्ट्रेट और लगभग पांच हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के साथ ही पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना दिन भर तैयारियों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें