फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 पदों के लिए 106 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Tue, 06 Oct 2015 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन 106 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी लक्ष्मणपुर विकास खंड में हैं। इस ब्लाक की तीन सीटों के लिए पहले दिन 37 लोगों ने नामांकन किया है। सबसे कम 12 पर्चा रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक से दाखिल हुआ है। कालाकांकर प्रथम सीट के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है।
विज्ञापन


जिले में 17 अक्तूबर को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन 13 सीटों के लिए 106 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। लालगंज ब्लाक से 20, संग्रामगढ़ से 12, संागीपुर से 34, लक्ष्मणपुर से 37 और कालाकांकर प्रथम सीट से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन स्थल अफीम कोठी में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त होने के कारण भीड़ लेकर आने वाले प्रत्याशियों को बीच में रोकना पड़ा। आईटीआई और विकास भवन के पास स्थित बैरियर के पास पूरी तरह सन्नाटा रहा। एसडीएम सदर जेपी मिश्र और एडीएम पुनीत शुक्ला ने नामांकन स्थल का मुआयना कर मातहतों को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें