जिले के चार ब्लाकों में दूसरे चरण में होने वाले जिला पंचायत सदस्य पद के
15 और बीडीसी सदस्य के 380 पदों के लिए शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन
है। शनिवार को नामांकन से चूकने वाले प्रत्याशियों को नामांकन का मौका नहीं
मिलेगा। शनिवार को नामांकन करने वालों की भीड़ अधिक होने के चलते जिला
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए एक सेक्शन पीएसी की
तैनाती की है।
जिले के सदर, संडवा चंद्रिका, मानधाता और मंगरौरा विकास
खंडों में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन का
अंतिम दिन है। दूसरे चरण में ही जिला पंचायत सदस्य पद सांगीपुर प्रथम और
विहार पंचम के लिए भी नामांकन होगा। हालांकि सांगीपुर में तृतीय चरण और
विहार में चौथे चरण में मतदान होगा। मगर जिला पंचायत सदस्य का अधिकांश भाग
संडवा चंद्रिका में समाहित होने और विहार पंचम क्षेत्र का अधिकांश भाग
मानधाता ब्लाक में होने के कारण दूसरे चरण यानी 13 अक्तूबर को मतदान होगा।
जिला पंचायत सदस्य के 15 पदों के लिए नामांकन अफीम कोठी और बीडीसी सदस्य
के 380 पदों के लिए सम्बंधित ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन होगा। अफीक कोठी के
ठीक बगल सदर ब्लाक मुख्यालय होने के कारण शनिवार को बीडीसी प्रत्याशी भी
भारी संख्या में नामांकन करने पहुंचेगे। ऐसी दशा में भीड़ को नियंत्रित
करना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती होगी। हालांकि गुरुवार को हुए बवाल के
बाद नगर कोतवाल ने एक सेक्शन पीएसी की मांग की है।