फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी के दावेदार चलाने लगे दावतों का दौर

Sat, 07 Nov 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी चुनाव के बाद प्रधानी का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों ने अब दावतों का दौर शुरू कर दिया है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए वे दिन में कहीं और तो रात में दूसरे ठिकाने पर बैठकर रणनीति बनाते हैं। वे मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ बनाने के लिए हर जतन कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान पद के चुनाव की अधिसूचना भले ही शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की है, लेकिन चुनाव लड़ने वाले दावेदार काफी पहले से तैयारी कर रहे थे। जैसे ही बीडीसी चुनाव की मतगणना के बाद नतीजा सामने आया कि उसी के बाद से ही प्रधान पद के चुनाव के लिए भागदौड़ तेज हो गई। बीडीसी सदस्य पद का चुनाव हारे लोग भी प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में कूद पड़े। इससे पहले से ही तैयारी कर चुके लोगों का समीकरण बिगड़ गया।

 ऐेसे में प्रधानी के दावेदार दिन में कहीं और तो रात में दूसरे ठिकाने पर बैठकें कर अपनी रणनीति बना रहे हैं। इसके लिए दावतों का दौर भी चल रहा है। हर प्रत्याशी ने मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। मतदाता भी मौन धारण कर दावतों का लुत्फ उठा रहे हैं। कोई प्रत्याशी संग खुल रहा है तो अधिकांश प्रत्याशियों को इशारे में साथ रहने का भरोसा देते हुए समझाते हैं। भले ही प्रत्याशियों की यह सेवा कुछ दिनों के लिए ही हो, लेकिन उनकी दावतों में मतदाताओं की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें