फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज दो दिन खोला धान क्रय केंद्र, प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
Paddy purchasing center opened just two days, case filed against the in-charge
विज्ञापन
बाघराय। विभाग की समीक्षा के दौरान महज दो दिन धान क्रय केंद्र खोलने की जानकारी होने पर प्रभारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाघराय थाना क्षेत्र कोर्रही गांव में वर्ष 2019-20 में धान क्रय केंद्र खेला गया था। यहां महज 480 क्विंटल धान की खरीद की गई थी। इसके प्रभारी सुशील कुमार बनाए गए थे।
विज्ञापन

विभाग की समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि क्रय केंद्र मात्र दो दिन खोला गया था। केंद्र प्रभारी ने बाद में धान की तौल नहीं कराई। इस पर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कुंडा संजय सिंह ने कोर्रही धान क्रय केंद्र प्रभारी सुशील कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें