फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद केंद्र पर सक्रिय हैं बिचौलिए

Sat, 02 Dec 2017 11:37 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के धान खरीद केंद्रों पर बिचौलिए सक्रिय हैं। आलम यह है कि इलाहाबाद के किसानों का धान खरीदा जा रहा है। जबकि जिले के किसानों का धान वापस कर दिया जा रहा है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के रामापुर बाजार स्थित क्षेत्रीय विपणन कार्यालय गौरा धान क्रय केंद्र पर जिले के किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है, बल्कि इलाहाबाद के किसानों का धान खरीद लिया है।
विज्ञापन


एमआई ने बताया कि इलाहाबाद जिले के सात किसानों का करीब 216 क्विंटल धान खरीदा गया है। जबकि स्थानीय किसान राम जियावन यादव, अवधनारायण, उदयभान, अखिलेश, विनय सिंह, बृजेश कुमार यादव का धान खरीदने से साफ मनाकर दिया है। सदर विकास खंड के साधन सहकारी समिति सरायबहेलिया में भी किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। डकैता निवासी विनय सिंह, चंद्रप्रकाश शर्मा, अवध नारायण ट्रैक्टर से केंद्र पर धान लेकर पहुंचे, तो लेने से मना कर दिया गया।

किसानों का आरोप है कि बिचौलियों की सेटिंग के बाद ही धान की खरीद हो रही है। जिला विपणन अधिकारी यूपी सिंह सिसौदिया ने किसानों का धान लेने से मना करने वाले प्रभारियों को चेतावनी दी है। गौरा केंद्र पर इलाहाबाद के किसानों का धान लेने के मामले की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें