फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सर्वर में गड़बड़ी से अटकी धान की खरीद, किसान परेशान

Mon, 06 Nov 2023 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वर में गड़बड़ी से धान की खरीद ठप हो गई है। सर्वर कब सही होगा इसकी कोई पुख्ता जानकारी भी नहीं मिल पा रही है। इस वजह से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। करीब 150 किसानों का सत्यापन भी लटक गया है। सोमवार को तहसील में सत्यापन के लिए मेडुआडीह के संतलाल, कौलापुर के अजय कुमार, सरायसेत राय के रामसूरत पटेल, कलीमुरादपुर के सालिकराम सहित कई किसानों की भीड़ लगी हुई थी। खाद्य और रसद विभाग की वेबसाइट नहीं चल रही थी। जिससे ऑनलाइन सत्यापन का कार्य नहीं होने से किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। 200 किसानों का ही सत्यापन हुआ है। एसडीएम शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि सर्वर डाउन होने से सत्यापन का कार्य नहीं हो पा रहा है। इस गड़बड़ी को मुख्यालय से ही ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें