फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

सार

बीमारी से जूझ रहे पान विक्रेता ने फांसी लगाकर जान दे दी।कुछ देर बाद आने की बात कहकर उसने पत्नी को दुकान खोलने भेज दिया।हालाकि परिजनों ने कुछ भी बताने से इनकार किया है।
विज्ञापन
Paan seller hanged himself
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीमारी से जूझ रहे पान विक्रेता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के शीतलमऊ निवासी संतोष चौरसिया (40) कालांकाकर रोड पर ब्लॉक के समीप पान की दुकान चलाता था। सोमवार की सुबह संतोष ने पत्नी व बच्चों के साथ चाय नाश्ता किया। कुछ देर बाद आने की बात कहकर उसने पत्नी को दुकान खोलने भेज दिया।
पत्नी के दुकान जाते ही वह अपने कमरे में गया और फांसी के फंदे में लटककर जान दे दी। पूर्वाह्न ग्यारह बजे परिजनों ने संतोष को फंदे से लटकता देखा तो दंग रह गए। रोते-बिलखते परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से शव को नीचे उतारा। दोपहर बाद मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि पान विक्रेता काफी दिनों से बीमारी से परेशान था। हालाकि परिजनों ने कुछ भी बताने से इनकार किया है। कोतवाल ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें