फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पॉलीक्लीनिक में हो रहा ऑपरेशन, पंजीकरण निरस्त

Wed, 29 Nov 2023 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा के अरविंद पॉलीक्लीनिक में मरीजों का ऑपरेशन किया जा रहा है। इसका खुलासा डिप्टी सीएमओ की जांच में हुआ। उन्होंने इसका पंजीकरण निरस्त कर दिया। साथ ही सीएमओ और स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन




पॉलीक्लीनिक में मरीजों को दो-चार घंटे रखने के बाद यहां से छुट्टी दे देने का नियम है। इसमें लंबे समय तक इलाज चलने वाले मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सकता। साथ ही इसमें ऑपरेशन करने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं होती। मगर बाघराय थाना के गोगौर में स्थित अरविंद पॉलीक्लीनिक में क्षारसूत्र विधि से बवासीर, भगंदर, हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया जा रहा है। सात दिनों तक मरीजों को भर्ती भी किया जाता है। शिकायत पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार जांच करने पहुंचे। इस दौरान यहां दो मरीज भर्ती मिले। उन्होंने इसका पंजीकरण निरस्त करते हुए स्थानीय पुलिस और सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें