फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान खोलकर सुन लें, मोती सिंह को दौड़ाकर छेदेंगे

Wed, 09 Sep 2020 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgrah news - फोटो : pratapgrah news
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) को आसपुर देवसरा ब्लाक की प्रमुख माधुरी यादव के पति गैंगेस्टर सभापति यादव के कथित भांजे ने सरेआम जान से मारने की धमकी दी है। सोमवार रात आरोपी चंदन यादव के धमकी भरे दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में वह धमकी भरे अंदाज में कह रहा है कि सभापति यादव उसके मामा हैं और अगर उनका एनकाउंटर हुआ तो कान खोलकर सुन लें, मोती सिंह को दौड़ाकर छेदेंगे। मामले की जानकारी होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले में आरोपी चंदन समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री मोती सिंह की विधानसभा पट्टी के आसपुर देवसरा ब्लाक की प्रमुख माधुरी यादव का पति सभापति यादव 25 हजार का इनामी है। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है। पखवाड़े भर पहले प्रशासन ने सभापित की बेनामी संपत्ति भी जब्त कर ली थी। कुछ दिनों पहले सभापति यादव के ऊपर पुलिस से मुठभेड़ और घर में घुसकर फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह फरार है।

बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेजबहादुर के आने पर जुटे थे सैकड़ों लोग
दो दिन पहले रविवार को सभापति यादव के विनैका स्थित आवास पर बीएसएफ का बर्खास्त सिपाही तेजबहादुर यादव आया था। सैकड़ों की संख्या में लोग जमा थे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को सरेआम जान से मारने की धमकी दी जाती रही।
विज्ञापन


मामा को कुछ हुआ तो कर दूंगा एनकाउंटर
सोमवार रात मंत्री को धमकी दिए जाने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खलबली मच गई। वीडियो में खुद को सभापित यादव का भांजा बताने वाले चंदन यादव मंत्री मोती सिंह को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह कह रहा है कि निकम्मी सरकार मोती सिंह को हटा ले, नहीं तो हम लोग हमेशा इनका विरोध करते रहेंगे। सरकारें तो आती-जाती रहती हैं। समय बदलेगा। कान खोलकर सुन लें, यदि उसके मामा का एनकाउंटर होता है तो मोती सिंह को दौड़ाकर छेदेंगे। दूसरे वीडियो में वह कहा रहा है कि सभापति यादव उसके मामा लगते हैं। यदि उन्हें कुछ हुआ तो मोती सिंह का एनकाउंटर कर दूंगा। उसकी धमकी सुनने के बाद आसपास मौजूद लोग सभापति यादव के पक्ष में नारे लगाते दिखाई पड़ रहे हैं। मामले की जानकारी होने के बाद आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने चंदन यादव व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

मंत्री को धमकी देने वाले व वहां मौजूद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। लगातार दबिश दी जा रही है। निषेधाज्ञा लागू होने के बाद विनैका में भीड़ कैसे जुटी, इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अनुराग आर्य, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें