फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः स्टेडियम में खुलेगा ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। स्टेडियम में नियमित अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। जिला स्टेडियम में बड़े महानगरों की तर्ज पर ग्रीन ओपन जिम की स्थापना होगी। ग्राउंड में ओपन जिम के अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए जांएगे। खास बात यह है कि स्टेडियम में पंजीकृत खिलाड़ियों को बगैर फीस के ही इसका लाभ मिलेगा। जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को तराशने के लिए शहर स्थित स्टेडियम में आते हैं। यहां आठ प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। फुटबाल, हॉकी, क्रिकेट, एथलीट, कुश्ती, तलवारबाजी, हैंडबाल और वॉलीबाल। अप्रैल माह से प्रशिक्षण सत्र शुरू होते ही स्टेडियम में खिलाड़ियों की भीड़ लग जाती है। प्रशिक्षण के लिए तीन सौ से अधिक रजिस्ट्रेशन होते हैं। शिफ्ट के अनुसार स्टेडियम में सुबह-शाम खिलाड़ी प्रशिक्षक के साथ अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों को जिम के लिए निजी जिम सेंटर का रुख करना पड़ता है। इसके लिए उन्हें मासिक फीस जमा करनी पड़ती है। अब खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ ग्रीन ओपन जिम का भी सुविधा मिलने वाली है। स्टेडियम में बड़े शहरों की तर्ज पर जल्द ही ग्रीन ओपन जिम की स्थापना होगी।
स्टेडियम ग्राउंड पर किनारे-किनारे चारों तरफ जिम के अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। यह जिम बिल्कुल ओपन होगा। स्टेडियम में पंजीकृत खिलाड़ियों को इसका लाभ बगैर किसी फीस के मिलेगा। इसके अलावा एडवांस जिम सेंटर भी स्टेडियम में बनाया जाएगा। जिला क्रीड़ा विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर प्रक्रिया शुरू है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि बड़े महानगरों की तर्ज पर स्टेडियम को विकसित करने की तैयारी चल रही है। ओपन जिम की स्थापना से स्टेडियम में बदलाव दिखेगा। ओपन जिम का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें