कचहरी में वकील परिषद् के शपथ ग्रहण समारोह में बोलतीं न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान। संवाद
कचहरी परिसर में बृहस्पतिवार को वकील परिषद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट इलाहाबाद की प्रशासनिक न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान रहीं। उन्होंने कहा कि बार और बेंच में सामंजस्य बनाए रखने के साथ ही हमें अपनी सोसाइटी में भी सामंजस्य बनाए रखना चाहिए। न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने वकील परिषद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
अध्यक्षता करते हुए जिला जज राजीव कमल पांडेय ने कहा कि आशा है कि नई टीम हमें पूरा सहयोग न्यायपालिका को लाने में करेंगे। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि हमें न्यायमूर्ति का हमेशा सहयोग व मार्गदर्शन मिला। एसपी दीपक भूकर ने कहा कि हमें यहां पर अधिवक्ता का पूरा सहयोग मिलता है और हमारी तरफ से भी अधिवक्ताओं काे सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में जिला जज एमएसीपी विजय कुमार, सीजेएम कुमुद उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता रामसेवक त्रिपाठी, वर्तमान अध्यक्ष वकील परिषद इन्दुभाल मिश्र, चुनाव आयुक्त देवेंद्र ओझा ने लोगों को बधाई दी। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता देवानंद त्रिपाठी ने किया।
इस मौके अपर जनपद न्यायाधीश अजय कुमार, रामलाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय, जूबाए अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री विवेक त्रिपाठी, विनोद पांडेय, रूलर बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला, जेपी मिश्रा, राधेश्याम शुक्ल, देवेश चंद्र त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, आलोक सिंह, संतोष कुमार दुबे तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
कचहरी में वकील परिषद् के शपथ ग्रहण समारोह में बोलतीं न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान। संवाद