फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरू होगी थानों की आनलाइन जीडी

Tue, 30 Jan 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के थानों व कोतवाली के भीतर चल रही पुलिसकर्मियों की कारगुजारी से लेकर अपराध की जानकारी अब लखनऊ में बैठे अफसर ले सकेंगे। कोतवाली और थानों में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने कार्यभार संभाल लिया है। अब बुधवार से जिले के कोतवाली व थानों में जीडी ऑनलाइन रहेगी।
विज्ञापन


जिले में वैसे तो कई साल पहले कंप्यूटर पर मुकदमा दर्ज करने और ऑनलाइन जीडी के संचालन का निर्देश मिला था, लेकिन कंप्यूटर के विशेषज्ञ न मिलने के कारण अभी तक केवल पुलिस विभाग के सीसीटीएनएस विभाग के पुलिसकर्मी कोतवाली और थानों पर तैनात किए गए थे। जो केवल कंप्यूटर पर एनसीआर और एफआईआर दर्ज कर लेते थे। ऑनलाइन जीडी के संचालन में वह दक्ष नहीं थे।

जिसके चलते अधिकारियों ने शासन को पत्र भेजा था। वैसे तो 27 जनवरी से ही जिले के 21 थानों में जीडी ऑनलाइन हो जानी थी, इसके लिए अधिकारियों ने सभी थानों को निर्देश भी जारी किया था। सभी थानों पर कंप्यूटर आपरेट करने वाले आरक्षी नहीं पहुंचे। जिसके चलते ऑनलाइन जीडी पर काम नहीं प्रारंभ हो सका। मंगलवार को सभी थानों पर कंप्यूटर ऑपरेट करने के लिए आरक्षी पहुंचे। बुधवार से कोतवाली व थानों की गतिविधियां ऑनलाइन होने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें