फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.33 लाख मजदूरों के खाते में पहुंचे एक एक हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के चलते मुसीबतों से जूझ रहे जिले के तीन लाख तैंतीस हजार 363 मनरेगा मजदूरों के खाते में सरकार की तरफ से एक-एक हजार रुपये भेजे गए हैं। यह मजदूर बैंक से रुपये निकालकर अब अपना कार्य कर सकेंगे। जबकि 31,000 मजदूर ऐसे थे, जिन्होंने जॉबकार्ड तो बनवाया था, मगर वह कार्य नहीं करते थे। इससे इन लोगों का खाता बंद होने से राहत राशि से वंचित रह गए हैं।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में कार्य करने वाले तीन लाख तैंतीस हजार 363 मजदूरों को योगी सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। जिले की 1248 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करने वाले मनरेगा जॉबकार्डधारकों को लगभग डेढ़ माह से मजदूरी नहीं मिली थी। इससे मजदूरों के सामने संकट खड़ा हो गया था। सोमवार को दोपहर में मोबाइल पर एक-एक हजार रुपये का मैसेज आते ही मजदूर खुशी से झूम उठे। घरों में बैठकर समय काटने वाले मजदूरों ने यह राहत राशि मिलने से राहत की सांस ली है। काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मनरेगा मजदूरों के खाते में कुल 611 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। मनरेगा श्रमिकों को तीन माह का नि:शुल्क राशन भी दिया जाएगा।
योगी सरकार की पहल पर जाबकार्ड धारकों को एक-एक हजार रुपये राहत पैकेज के रुप में प्रदान किया गया है। जल्द ही बकाया मजदूरी का भी भुगतान किया जाएगा।
अजय कुमार पांडेय, डीसी, मनरेगा
शहर के पांच और स्थानों पर होगी स्क्रीनिंग
गैर प्रांतों से आने वाले लोगों के लिए पांच स्क्रीनिंग कैंप बनाए गए हैं। शहर के अंथोनी इंटरमीडिएट कालेज के साथ ही मार्डन साइंस इंटर कालेज जोगापुर, सरोजनी इंटर कालेज कुसुमी, राजकीय इंटर कालेज, जीजीआईसी, हादीहॉल तुलसी सदन में अफसरों की तैनाती की गई है। इन कैंपों में 14 दिन की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि अभी अंथोनी इंटर कालेज में ही रुकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

महिलाओं ने मदद के लिए बढ़ाए हाथ
शहर के अंथोनी इंटर कालेज के स्क्रीनिंग कैंप में जमा लोगों की भूख मिटाने में संवेदना महिला उत्थान समिति की महिलाओं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। सोमवार को पूनम श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने तहसीलदार सदर मनीष कुमार की मौजूदगी में खाने के पैकेट और पानी का वितरण किया। संक्रमण की परवाह किए बगैर महिलाएं गैर प्रांत से आने वालों की सेवा करती रहीं। इस मौके पर मीना श्रीवास्तव, अर्चना खरे, रचना, प्रीती, सीमा, रेनू, विजय लक्ष्मी, ममता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें