कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने रामकथा रोके जाने की बात पर बड़ा बयान दिया। राजा भैया ने हिंदुओं को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें इस्लाम से एकजुटता सीखनी चाहिए। हिंदुओं को किसी राजनीतिक दल के दायरे में बंधकर नहीं रहना चाहिए। मुस्लिम अलग-अलग राजनीतिक दलों में होने के बावजूद इस्लाम को प्राथमिकता देते हैं। जब बात हिंदुत्व की आए तो हिंदुओं को यह सोचना चाहिए कि वे पहले हिंदू हैं, राजनीतिक दल आते-जाते रहेंगे।
हिंदुत्व के नाम पर राजनीतिक दलों के बंटे होने और कुछ दलों की ओर से नरम हिंदुत्व जबकि कुछ दलों की ओर से कट्टर हिंदुत्व की वकालत किए जाने के सवाल पर कहा कि भगवान का सीसीटीवी कैमरा केवल बाहर की ही नहीं, बल्कि अंदर की तस्वीरें को भी कैद करता है। इसलिए उनसे कुछ भी छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं किसी पार्टी विशेष का नाम नहीं लेना चाहूंगा लेकिन यह कह रहा हूं कि एक या दो को छोड़कर सभी राजनीतिक दल नहीं चाहते कि हिंदुओं में एकता हो।