फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एक लाख बच्चों को लगाया जाएगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 10 से 16 वर्ष तक की उम्र के बच्चों को स्कूल में टीडी (टिटनेस, डिप्थीरिया)- 10 व टीडी-16 टीका लगाया जाएगा। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि शासन ने दस साल के 69 हजार तो 16 साल के 56 हजार बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य दिया है। सीएमओ के निर्देश पर टीम तैयार की जा रही है। 20 अप्रैल से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को छोड़कर विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएंगी। प्रबंधक से बात कर कक्षा पांच और कक्षा दस के छात्रों को (टिटनेस, डिप्थीरिया)- 10 व टीडी-16 टीका लगाया जाएगा। इससे बच्चों में गला घोटू होने का खतरा जहां कम हो जाएगा वहीं टिटनेस होने का डर नहीं रहेगा।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एएन राय ने बताया कि टीकाकरण की तैयारी पूरी हो गई है। स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठकर बात भी कर लिया गया है। जिस विद्यालय में जिस दिन टीकाकरण होना होगा, उसके दो दिन पहले प्रबंधक को सूचित कर दिया जाएगा। प्रबंधक सभी छात्र-छात्राओं को उस दिन जरूर विद्यालय आने के लिए प्रेरित करेंगे। जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को विभाग की टीमें कम समय में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें