फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ित युवती की मौत

Sat, 22 Oct 2016 11:57 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
Dengue
विज्ञापन
मानधाता इलाके की रहने वाली एक युवती की डेंगू से मौत हो गई। गुड़गांव से घर आते वक्त उसकी रास्ते में सांसें थ्‍ाम गईं। उधर गांव के तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मलेरिया से भी दर्जन भर लोग पीड़ित हैं।  
विज्ञापन


मानधाता थाना के हैंसी परजी गांव निवासी अंजू सरोज (19) पुत्री मुरली सरोज गुड़गांव में रहती थी। उसे डेंगू हो गया तो वह शुक्रवार को गांव के लिए निकल पड़ी। रास्ते में अंजू की मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। उधर, हैंसी से सटे कुटुलिया गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र अखिलेश, सुजहा निवासी पंकज पुत्र रामचंद्र व गजेहड़ा निवासी रुखसाना पत्नी इमरान भी डेंगू की चपेट में हैं। जबकि मानधाता बाजार निवासी राबिया (22), पूजा (21), सुमन (18), महताब (15), संदीप (21), गिरीश (18), संतोष (22), सुखित शुक्ला (14), महताब (20), सलमान (15), दिलदार (21) को मलेरिया हो गया है। बाजार के लोगों की मानी जाए तो न तो साफ-सफाई है और न ही किसी प्रकार की दवा का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें