फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में होगा भव्य पूजन अर्चन

Sun, 27 Aug 2023 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घुइसरनाथ, बेलखरनाथ, बालूकेश्वरनाथ, हौदेश्वरनाथ, भयहरणनाथ धामों पर जुटेगी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का पूजन अर्चन व जलाभिषेक किया जाएगा। शिवालयों में भारी भीड़ जमा होगी। रविवार को अलग अलग धाम समितियों ने भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियां की हैं।

घुइसरनाथ धाम, हौदेश्वरनाथ धाम, बेलखरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम व बालूकेश्वरनाथ धाम, बेल्हा देवी मंदिर के शिवधाम, सिविल लाइंस के शिव मंदिर में सोमवार को कांवड़िये गंगा जल से भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगे। रविवार को जिले की धाम समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय पुलिस के साथ बैठक की।
विज्ञापन

भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शिवालयों में सोमवार को सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे। जलस्तर बढ़ा देख नदी के घाटों पर पुलिस तैनात रहेगी। यातायात सुगम करने के लिए एसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर चीता मोबाइल व सभी थाने के एसएसआई सिपाही श्रद्धालुओं की मदद करेंगे।
विज्ञापन



धाम समिति की ओर से आयोजित किया जाएगा भंडारा
शिवालयों के साथ ही शहर से लेकर गांव तक अलग-अलग शिव मंदिर में सोमवार को स्थानीय लोगों की मदद से भंडारे का आयोजन किया गया है। बेल्हा देवी मंदिर, बेलखरनाथ धाम, भयहरणनाथ धाम समेत अन्य मंदिरों के आसपास श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें