फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल स्टेज पर दोस्तों संग थिरक रहे दूल्हे ने खींचा दुल्हन का हाथ, गुस्साई दुल्हन ने उठाया यह कदम...

Mon, 07 Jun 2021 09:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • दूल्हा समेत बारातियों को बनाया बंधक, खर्च के पांच लाख रुपये देकर छूटे
  • नशे में धुत बारातियों के बीच लगातार हो रही थी मारपीट, पुलिस के पास नहीं पहुंची तहरीर
विज्ञापन
pratapgarh news : मानधाता कोतवाली के टिकरी गांव में दुल्हे के नशा करने पर दुल्हन के शादी से इनकार के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयमाल के दौरान साथियों के साथ फिल्मी गीतों पर थिरक रहे दूल्हे ने दुल्हन को डांस करने के लिए खींच लिया। इससे भड़की दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इसे लेकर हंगामा होने लगा। बाद में दूल्हा समेत बारातियों को दुल्हन पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। विवाह में खर्च पांच लाख रुपये देने के बाद ही दूल्हा समेत बाराती छूटे। फिलहाल पुलिस तहरीर न मिलने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

pratapgarh news : मानधाता कोतवाली के टिकरी गांव में बंधक बनाकर बैठाया गया दुल्हा व उसके परिजन। - फोटो : प्रतापगढ़
मानधाता थाना क्षेत्र के टिकरी के रहने वाले युवक की शादी कुटिलिया अहिना की रहने वाली युवती से तय हुई थी। शनिवार को बारात भी पहुंची। सभी नाश्ता कर रहे थे। बताया जाता है कि नशे में धुत एक बाराती ने नाश्ता बनाने वाले के मुंह पर चाट से भरा दोना फेंक दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। हालांकि किसी तरह बुजुर्गों ने माहौल शांत करा दिया। इसके बाद दुल्हन का भाई पंखा घुमा रहा था तो बारातियों ने उसे धक्का देकर गिराते हुए पीट दिया।

demo pic - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोबारा मारपीट शुरू हुई लेकिन लोगों ने बीचबचाव कर फिर विवाद शांत करा दिया। रात करीब 11.30 बजे जयमाल के समय साथियों के साथ नाच रहे दूल्हे ने साथ डांस करने के लिए दुल्हन का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींच लिया। उस पर डांस करने का दबाव भी बनाने लगा। यह बात दुल्हन को नागवार लगी। दुल्हन भड़क गई और दूल्हे को नशे में धुत बताते हुए उससे शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद घरातियों ने दूल्हे व नशे में धुत बारातियों को बंधक बना लिया। कई बारातियों की लोगों ने पिटाई भी की। काफी मान मनौव्वल के बाद बारातियों को छोड़ दिया गया, लेकिन दूल्हे व उसके परिजनों को नहीं छोड़ा। घराती शादी का खर्च वापस करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

दूल्हा
रात में ही मानधाता पुलिस को सूचना दी गई मगर सुबह आने की बात कहते हुए पुलिसकर्मियों ने फोन काट दिया। रविवार को मानधाता पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन से पूछा गया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी में हुए खर्च के लिए चार लाख रुपये और एक लाख रुपये जेवर के मांगे। दूल्हा पक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपये का भुगतान किया। इसके बाद दूल्हे व उसके परिजनों को छोड़ा गया। मानधाता एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस मौके पर गई थी लेकिन दोनों पक्षों ने बताया कि उनके बीच समझौता हो गया है तो पुलिसकर्मी लौट आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें