फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>बागेश्वर धाम जा रही वृद्धा ट्रेन से गिरी, मौत

Tue, 26 Sep 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से बागेश्वर धाम के लिए निकली वृद्धा की ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। खबर मिलने पर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल भागे। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही हाहाकार मच गया।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के बांसूपुर की रहने वाली सुमित्रा देवी (70) साेमवार को पड़ोस के लोगों के साथ घर से बागेश्वर धाम जाने के लिए निकलीं। प्रयागराज से सभी को ट्रेन पकड़नी थी। दोपहर में सभी भुपियामऊ हॉल्ट स्टेशन पहुंचे। यहां प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी।
लोग ट्रेन में बैठने लगे। तभी सिगनल हो गया और ट्रेन प्लेटफॉर्म से चल पड़ी। इस बीच ट्रेन के एक कोच में सवार हो चुकी सुमित्रा यात्रियों की धक्कामुक्की से नीचे गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बेटे तथा दो बेटियां हैं। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी तथा आरपीएफ घटनास्थल पर छानबीन करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें