फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: स्कूल जा रहीं बहनों से की छेड़खानी, शिकायत

Tue, 26 Sep 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज क्षेत्र में मनचले युवकों ने स्कूल जा रही सगी बहनों के साथ छेड़खानी की। युवकों की हरकतों से घबराकर बहनें घर आ गई। परिजनों को आते देख युवक बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग निकले। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र की रहने दो सगी बहनें इंटर की छात्रा हैं। सोमवार को दोनों साइकिल से स्कूल जा रही थी। संडीला गांव के समीप पुलिया पर पहले से बैठे दो मनचले युवकों ने उनकी साइकिलें रोक लीं।
विरोध करने पर उनके साथ अश्लील हरकत करने लगे। युवकों को अश्लील हरकत करते देख बहनें शोर मचाते हुए घर भाग आईं। बहनों ने परिजनों से आपबीती बताई। नाराज परिजन युवकों की तलाश करने पुलिया के पास पहुंचे तो उन्हें आता देख युवक बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग निकले। छात्राओं के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मोबाइल और बाइक के आधार पर युवकों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें