फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बुजुर्ग ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 12 Jul 2023 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के देवगढ़ कमासिन में मंगलवार की सुबह दुर्गा पूजा पंडाल के चबूतरे पर बैठकर साठ वर्षीय संसारनाथ तिवारी ने तमंचे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह मधुमेह, ब्लडप्रेशर समेत कई बीमारियों से परेशान थे। कुछ महीने से वह आंखों की बीमारी से भी परेशान थे। इसके चलते वह तनाव में थे। मौके पर पहुंचे रानीगंज एसओ सर्वेश सिंह ने बताया कि मृतक ने गोली मारकर खुदकुशी की है। तमंचा कहां से मिला, इसकी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन


छह भाइयों के नाम से जाना जाता है परिवार
प्रीतम तिवारीपुर के मृतक संसारनाथ छह भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। आसपास के गांवों में उनका परिवार छह भाइयों के नाम से जाना जाता है। मृतक के सबसे बड़े भाई जटा शंकर तिवारी ग्राम पंचायत अधिकारी के पद से रिटायर हैं। दूसरे नंबर के भाई कल्पनाथ सेना से सेवानिवृत्त हैं। चौथे नंबर पर पूर्व प्रधान अवधेश तिवारी, पांचवें पर लालचंद्र तिवारी और सबसे छोटे भाई सत्यदेव है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों और बड़े बेटे लक्ष्मी नारायण की शादी हो चुकी है, जबकि छोटे बेटे की शादी नहीं हुई है। मृतक की पत्नी सुधा का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें