हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी उर्मिला देवी मंगलवार दोपहर खेत में काम करने गई थी। वहां से घर लौटते समय रास्ते में ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी ले गए।
हालत खराब देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज एसआरएन रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।