फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सब्बल से पीटकर वृद्ध को किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत

Fri, 10 Nov 2023 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में हमलावरों ने वृद्ध को सब्बल से पीटकर अधमरा कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कोहड़ौर के अंसारी गली निवासी रामप्यारे सरोज का पड़ोसी सुनील सरोज से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को सुनील सरोज अपने भाई अरूण, सुजीत, मां गुड़िया देवी के साथ रामप्यारे के घर पर पहुंचा और विवाद करने लगा। इस बीच सब्बल के वार से रामप्यारे और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
पड़ोसियों की सूचना पर उपनिरीक्षक कमलेश कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। गंभीर चोट होने की वजह से पिता पुत्र को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान रामप्यारे की मौत हो गई, जबकि बेटे की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापा मार रही है। गांव में पुलिस तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें