फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सई नदी में वृद्घा कूदी, नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
दहिलामऊ चांदमारी के समीप महिला के सई नदी में डूबने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
परिवारवालों से नाराज होकर एक वृद्धा सई नदी में कूद गई। तीन घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण स्थानीय गोताखोरों ने उसे ढूंढने से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी व फायरब्रिगेड की कर्मचारी भी मौन साधे रहे।
नगर कोतवाली के दहिलामऊ कोहरौंटी निवासी केवला देवी (70) पति झरीराम प्रजापति गुरुवार को परिवार वालों से नाराज होकर घर से निकल गई थी। करीब साढ़े तीन बजे वह सई नदी के तट पर बसे मारुत नगर में दिखी।
वह अकेले नदी के तट पर पहुंची। थोड़ी देर बाद वह नदी में कूद गई। उसे नदी में कूदते देख लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह डूब चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फायरब्रिगेड कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोगों से पूछताछ के बाद स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया, लेकिन वे नदी में पानी अधिक होने केे कारण वृद्धा को तलाशने का साहस नहीं कर सके। नगर कोतवाल ने बताया कि परिवार के लोगों से विवाद के बाद वृद्धा नदी में कूद गई। उसकी तलाश के लिए प्रयागराज से गोताखोर बुलाए गए हैं।
विज्ञापन

लुटेरे को पुलिस ने दबोचा
शिवगढ़। जानलेवा हमला व लूट के मामले में फरार चल रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया। कंधई पुलिस दो माह पूर्व पट्टी-रानीगंज मार्ग पर पल्सर लूटने वाले बदमाश की तलाश में थी। पुलिस को पता चला कि रानीगंज थाना क्षेत्र के थाहीपुर के रहने वाले सकलैन पुत्र मुश्ताक ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसे बुधवार की रात दबोच लिया। उसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
तमंचे के बल पर बदमाशों ने बीस हजार व मोबाइल लूटा
बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे बाइक सवार को तमंचा सटाकर बदमाशों ने बीस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर महोखरी निवासी प्रेमचंद पटेल गुरुवार को दुर्गागंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक से बीस हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था। घर के पहले ही बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक दिया। बदमाशों ने तमंचा सटाने के बाद उससे बीस हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। आसपास के लोगों को रुकते देख बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही।
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस अनजान
गौरा। दवा लेने जा रही महिला के साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि घटना से पुलिस अनजान है। फतनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि बुधवार की शाम वह दवा लेने के लिए बाजार जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के करीब बाइक सवार दो लोग मिले। जिनमे से एक को वह पहचानती है। दोनों जबरन उसे बाइक पर बैठाकर सूनसान स्थान पर ले गए। वहां उसके साथ दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। रात में वह सूचना देने थाने गई, लेकिन गेट बंद होने के कारण वह तहरीर नहीं दे सकी। हालांकि फतनपुर थानाध्यक्ष अभी घटना से अनभिज्ञ हैं। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।
करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलसा
बिजली के पोल पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलस गया। कंधई थाना क्षेत्र के विजहरा निवासी चंद्रमणि सरोज (42) पट्टी विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी लाइनमैन है। गुरुवार की शाम वह मनैतापुर में खराब एलटी लाइन ठीक करने गया था। वह बिजली के पोल पर लाइन ठीक कर रहा था। तभी विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई। करंट की चपेट में आने से चंद्रमणि झुलस कर नीचे गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें