फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में नब्बे लाख जमा

Fri, 11 Nov 2016 12:26 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
problem
विज्ञापन
गुरुवार को प्रधान डाकघर में धन को जमा करने और नोटों को बदलने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते प्रधान डाकघर के खाते में  नब्बे लाख की धनराशि जमा हो गई। करीब पौने पांच लाख के पांच सौ और हजार के पुराने नोट बदलकर लोगों को सौ के नोट दिये गये। लोगों को दिक्कत न हो इसके लिये डाकघर में तीन काउंटर अलग से खोले गये थे। दो पर पैसा जमा किया जा रहा था। एक पर पांच सौ और हजार के नोट एक्सचेंज का कारोबार हुआ।
विज्ञापन



 गुुरुवार को प्रधानडाकघर खुला भी नहीं था कि जमा करने और बदलने वालों की भीड़ बाहर जमा हो गई। डाकघर खुलते ही लोग दनदनाते अंदर घुस गए। सबके हाथ में पांच सौ और हजार के नोटों की गड्डियां थीं। लोग पांच सौ, हजार के नोट देकर बदले में सौ के छोटे नोट ले रहे थे। हालांकि नोट बदलने वालों की भीड़ अधिक थी।  सहायक डाकअधीक्षक पीसी तिवारी ने बताया कि करीब पौने पांच लाख के आस-पास पांच सौ और हजार के पुराने नोट बदले गए। खातेदारों ने नब्बे लाख के आस-पास पैसा धनराशि जमा किया। लोगों को दिक्कत न होने पाए इसके लिये तीन काउंटर खोले गये थे। नोट बदलने वालों को  एक फार्म दिया जा रहा है उस फार्म को भरकर आईडी प्रूफ लगाकर जो देगा केवल उसी को चार हजार का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें