संत एन्थोनी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा बनाया गया माडल।
- फोटो : PRATAPGARH
शहर के संत अंथोनी इंटर कॉलेज में बालक-बालिकाओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर ज्वालामुखी और तोप का मॉडल प्रस्तुत किए। कागज के टुकड़ों से तैयार मॉडल को देखकर अफसर भी दंग रह गए। आकर्षक मॉडल बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
शहर के संत अंथोनी इंटर कॉलेज में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन निदेशक फादर रेजिनाल्ड डिसूजा और लीना डिसूजा ने फीता काटकर किया। कक्षा दस की छात्रा रुद्रिका ने रिकार्डर प्रोजेक्टर का मॉडल तैयार किया, तो कक्षा 12 की छात्रा शुभी ने टेस्ट ट्यूब बेबी का मॉडल तैयार किया था। कक्षा दस की छात्रा अपर्णा पांडेय ने डायलिसिस का मॉडल तैयार किया, तो कामर्स की छात्रा अभिलाषा ने जीएसटी का मॉडल तैयार कर अतिथियों को बेहतर ढंग से समझाया।
स्मिता ने ज्वालामुखी और हर्षित कुमार ने तोप का मॉडल तैयार किया था। प्रदर्शनी में आकर्षक मॉडल बनाने वाले बच्चों को प्रिंसिपल फादर आनंद कुमार ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रभात श्रीवास्तव, आदित्य त्रिपाठी, राजेश दुबे, जानकुलर, विनय सिंह, नुसरत जहां, प्रशांत सिंह, गीता शुक्ला, गीता शर्मा, प्रदीप सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।