अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विकास भवन परिसर में खराब पड़े हैंडपम्प की मरम्मत करते म
जिले में भीषण गर्मी पड़ने के बावजूद अमृत सरोवरों में बूंद भर पानी नहीं होने की खबर प्रकाशित होने पर सीडीओ नवनीत सेहरा ने अफसरों को फटकार लगाई। इस पर विभाग ने तालाबों में पानी भरने का अभियान चलाया है। इधर विकास भवन में प्यास बुझाने वाले फरियादियों के लिए प्रवेश द्वार पर ही आरओ वाटर रखा गया है। जबकि मंगलवार को मजदूर खराब हैंडपंप को दुरुस्त कराने में लगे रहे।
जिले में 33 करोड़ रुपये की लागत से 825 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में इन तालाबों में बूंद भर पानी नहीं है। इससे मनुष्य से लेकर पशु-पक्षी भी परेशान हैं। अमर उजाला के प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने पर सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को फटकार लगाते हुए अविलंब पानी भराने को कहा।
सीडीओ ने सिंचाई विभाग, राजकीय नलकूप विभाग, लघु सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर सभी तालाबों में पंद्रह दिन के अंदर पानी से लबालब करने को कहा है। मंगलवार से सूने पड़े तालाबों में पानी भराने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मंगलवार को सदर ब्लॉक के बरहुआ भोजपुर और संडवा चंद्रिका के रायचंद्रपुर के तालाब में पानी भराया गया। विकास भवन में आरओ पानी की व्यवस्था की गई। साथ ही एनआरएलएम कार्यालय के बाहर खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने का कार्य किया गया। संवाद
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विकास भवन परिसर में खराब पड़े हैंडपम्प की मरम्मत करते म
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विकास भवन परिसर में खराब पड़े हैंडपम्प की मरम्मत करते म