भारतीय स्टेट बैंक लीलापुर में करोड़ों रुपये गबन के मामले में खाताधारकों में अभी संशय बरकरार है। एक बार अफसर कहते हैं, सभी के रुपये मिलेंगे, दूसरे दिन फर्जी आरोप लगाने की बात कहकर रुपये देने से मना कर देते हैं। इधर मंगलवार को लखनऊ से पहुंची टीम मामले की जांच करती रही।
लीलापुर एसबीआई में धरना प्रदर्शन करने वाले ग्राहकों को अगले सप्ताह खाते में रुपये का आश्वासन देने वाले अधिकारी यह नहीं बता पा रहे हैं कि ग्राहकों के खाते में रुपये कब आएंगे। मंगलवार को लखनऊ से पहुंचे अधिकारियों ने गहन जांच किया। जांच टीम में शामिल रोहित वाजपेई ने बताया कि जितने लोगों के खाते से रुपये अंतरित हुए थे, उनका डाटा मुंबई स्थित मुख्यालय भेज दिया गया है। जल्द ही उनके खाते में धनराशि आएगी।