फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : विधायक राजा भैया के नाम से फेक आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर किया जा रहा अश्लील चैट

Thu, 01 Dec 2022 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

राजा भैया के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अश्लील चैट किया जा रहा था। फर्जी आईडी के सहारे लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही है। किसी ने इसकी शिकायत नहीं की। इसका फायदा फर्जी आईडी चलाने वाले उठा रहे थे।
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक राजा भैया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नाम की फर्जी आईडी बनाकर इंस्टाग्राम पर अश्लील चैट करने व चित्र अपलोड करने के साथ लोगों से रुपये मांगे जा रहे थे। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल  ने फर्जी आईडी ब्लाक कराने के बाद जांच सर्विलांस टीम को दी है।

विज्ञापन



राजा भैया के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अश्लील चैट किया जा रहा था। फर्जी आईडी के सहारे लोगों से पैसे की डिमांड की जा रही है। किसी ने इसकी शिकायत नहीं की। इसका फायदा फर्जी आईडी चलाने वाले उठा रहे थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्यूटर पर फर्जी आईडी बनाई गई है। इंस्टाग्राम की आईडी से कई लोगों से अश्लील चैट की गई है। फेसबुक की आईडी से कई लोगों से पैसे की डिमांड की गई है।

विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद राजा भइया के प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। जिसके बाद दर्जन भर से अधिक फर्जी आईडी को ब्लाक करने के बाद ऐसा करने वालों की तलाश में सर्विलांस टीम लगाई गई। प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि राजा भइया की छवि को धूमिल करने का घृणित कार्य विपक्षी कर रहे हैं।  देर शाम पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें