सोशल मीडिया पर सपा समर्थक की पोस्ट ने खलबली मचा रखी है। उसने सीधे मंत्री और पुलिस प्रशासन को चुनौती दे डाली है। खुद को सपा का सिपाही बता रहे आलोक यादव को कुंडा पुलिस 30 घंटे बाद भी नहीं खोज सकी।
फेसबुक आईडी समाजवाद आलोक अहीर की ओर से मंगलवार को आपत्तिजनक पोस्ट की गई। उसने लिखा है कि जो गुलशन यादव का एनकाउंटर करेगा, उसका एनकाउंटर आलोक यादव करेगा। चाहे वह पुलिस प्रशासन हो या मंत्री विधायक। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आते ही कुंडा पुलिस आलोक यादव की तलाश में जुट गई। कुंडा सीओ अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि पोस्ट करने वाले की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।