फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ओ लेबल डिग्री धारक खींच रहा स्ट्रेचर, बिना डिग्री वाले बने कंप्यूटर ऑपरेटर

Tue, 27 Jun 2023 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में तैनात कर्मचारियों को उनकी डिग्री के अनुरूप काम नहीं मिला है। ओ लेबल डिग्री धारक से मरीजों का स्ट्रेचर खिचवाया जा रहा है। जबकि बिना डिग्री वालों को कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनाती मिली है। इस मामले में शासन ने जांच भी बैठा दिया है। इससे विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज में सेवा प्रदाता गरुणा एजेंसी ने कर्मचारियों के चयन के लिए सेवा योजन विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन निकाला था। डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए ओ लेबल की डिग्री अनिवार्य थी। मगर एक ओ लेबल डिग्री धारक को वार्डब्वाय बनाकर स्ट्रेचर खींचवाया जा रहा है। जबकि बिना डिग्री के ही कुछ लोगों का चयन कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कर लिया गया है। वह पर्चा काउंटर पर बैठकर पर्चा बना रहे हैं। कुछ लोग सीएमएस के बगल बैठकर मेल देख रहे हैं। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की तो शासन ने जांच के निर्देश दे दिए। जांच ठंडे बस्ते में चली गई या फिर हो रही है, अफसर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

मामले में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे पास बहुत से कार्य हैं। मैं किसी की डिग्री देखने के लिए नहीं बैठा हूं। यह कार्य सेवा प्रदाता एजेंसी की है। बगैर डिग्री के यदि कोई डाटा इंट्री ऑपरेटर बनकर काम कर रहा है तो उसे विभाग से बाहर का रास्ता जरूर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें