सोमवार को सेनेटाइज करने को बंद किये कलेक्ट्रेट गेट पर लगी अधिवक्ता व वादकारियों की भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
लगातार दूसरे कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने पर स्वास्थ्य ने राहत की सांस ली है। सोमवार को 24 घंटे के भीतर सिर्फ 22 लोग संक्रमित मिले। दीवानी कोर्ट का कर्मचारी और रानीगंज तहसील का एक ग्राम पंचायत अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3655 पहुंच गई है।
रानीगंज सीएचसी में 65 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इनमें दो लोग संक्रमित पाए गए। अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि जो मरीज मिले हैं उनमें कोई लक्षण न होने पर दवाएं व सलाह देकर होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसी प्रकार सीएचसी बाबा बेलखरनाथधाम में 52 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें 18 वर्षीय युवती में लक्षण मिले।
अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह ने उसे दवा देकर घर भेज दिया। कुंडा तहसील क्षेत्र में दीवानी न्यायालय के बाबू समेत चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित दीवानी के बाबू शांतिपुरम प्रयागराज में रहते हैं। तैनाती कुंडा में है।
इसके अलावा जाखामई के तीन लोग भी पीड़ित मिले। लालगंज में सोमवार को एक भी केस सामने नहीं आया। लगातार मरीजों की संख्या कम होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। इन दिनों कोविड अस्पताल संत एंथोनी में 15 मरीज भर्ती है, वहीं एसआरएन प्रयागराज में जिले के 15 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।