एमडीपीजी कॉलेज में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एनएसयूआई के छात्र। मीडिया प्रभारी
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को शहर के एमडीपीजी कॉलेज के सामने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा ने राज्य विवि पर परीक्षा परिणाम घोषित करने में लापरवाही बरतते हुए बड़ी संख्या में छात्रों को फेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विवि प्रशासन की लापरवाही की जांच कराए जाने की मांग की। प्राचार्य प्रो.शैलेंद्र मिश्रा को कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान राघवेंद्र तिवारी, विकास यादव, अंजली यादव, मुस्कान यादव, स्वाति शुक्ला, प्रिया यादव, वैष्णवी राय, अनामिका सिंह, ऋषभ सिंह, आदित्य श्रीवास्तव मौजूद रहे।