फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र के हत्यारोपियों पर पुलिस कर सकती है एनएसए की कार्रवाई

विज्ञापन
NSA may take action against father-son killers
विज्ञापन
पिता-पुत्र के हत्यारोपियों पर पुलिस एनएसए लगाने की तैयारी कर रही है। गिरफ्तारी होने के बाद इन पर पुलिस यह कार्रवाई कर सकती है। इसके साथ ही फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह व उनके पुत्र अभय प्रताप सिंह की पड़ोसी शीतला प्रसाद व उनके दो पुत्रों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मृतक राजेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शीतला और उसके दो बेटों रणजीत सिंह व विपिन सिंह, चंदा देवी पत्नी शीतला व प्रीती सिंह पत्नी रणजीत व प्रकाश सरोज के खिलाफ हत्या, घर में घुसकर मारपीट, गोली चलाकर दहशत फैलाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रकाश सरोज, शीतला प्रसाद सिंह, चंदा देवी व प्रीती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। फरार रणजीत व विपिन सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इसके साथ इस जघन्य हत्याकांड को देखते हुए पुलिस हत्यारोपियों पर एनएसए लगाने की तैयारी कर रही है।
रणजीत का चार साल का बेटा भी मां के साथ जाएगा जेल
मां-बाप के कर्मों का फल चार साल के बेटे को भी भुगतना पड़ेगा। उसे भी अपनी मां के साथ जेल में रहना होगा। आरोपी रणजीत के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा छह साल का है तो छोटा बेटा चार साल का है। बड़े बेटे को उसकी बुआ ने अपने साथ रख लिया है। छोटे बेटे को मां के साथ जेल जाना पड़ सकता है।
प्रधानी की रंजिश में हत्या के केस में फंसाने का आरोप
प्रधानी की रंजिश में हत्या के केस में फंसाने का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि उसके पति का हत्यारोपियों से मारपीट की गंभीर धारा में मुकदमा चल रहा है। इसके बाद भी उन्हें हत्या के मुकदमे में फंसा दिया गया है।
हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रताप सिंह व उनके पुत्र अभय प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी मिथिलेश देवी ने दो महिलाओं समेत छह लोगों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में शामिल प्रकाश सरोज की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसके पति को गलत फंसाया जा रहा है।
बीते चुनाव में वह प्रधान के साथ नहीं थे। इसके चलते प्रधान की शह पर उनका नाम डाला गया है। उसने बताया है कि हत्यारोपी शीतला प्रसाद सिंह से उसका विवाद है। शीतला सिंह ने उसके पति पर कुछ वर्ष पहले मारपीट की गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। चार्जशीट फाइल होने के बाद से मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। इसके बाद उसके पति पर मुकदमा दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस अधीक्षक से जांच कर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें